Type Here to Get Search Results !

कंप्यूटर के विभिन्न अनुप्रयोग - Applications Of Computer in Hindi

Applications Of Computer in Hindi


आज कल माइक्रो कंप्यूटर का उपयोग अधिकतर हर घर में हो रहा है। माइक्रो कंप्यूटर के विभिन्न छोटे आकार के और सुविधाजनक मॉडल होने के कारण उनकी लोकप्रियता दिनों दिन बढ़ रही है। नई-नई तकनीक के आने से कंप्यूटर की कीमतें दिन प्रतिदिन गिर रही है। आज कल माध्यमवर्गीय व्यक्ति आसानी से कंप्यूटर खरीद सकता है। कंप्यूटर का आकार छोटा होने के कारण यह एक बेंच या बेग में रखा जा सकता है। आजकल की कंप्यूटर काफी छोटे और अच्छे प्रकार के आने लगे हैं। जिससे उनकी चलने की गुणवत्ता काफी अधिक हो गई है। इन्हें निम्नलिखित रूप में घरों में या व्यक्तिगत कार्यों में प्रयोग किया जा सकता है। कम्प्यूटर के विभिन्न अनुप्रयोग है -


कम्प्यूटरीकृत कार


कर मलिक की आवाज पहचान कर दरवाजा खुल जाना, पेट्रोल की उचित मात्रा की चेतावनी, अंदर बैठने ही दरवाजा बंद हो जाना, कार की सतह को इच्छानुसार परिवर्तित करना आदि सब कंप्यूटर द्वारा ही संचालित होते हैं।

कम्प्यूटरीकृत घर


आजकल घरों को भी कंप्यूटर नियंत्रित बनाया जा रहा है। यह घर की तापमान को श्वेता नियंत्रित करते हैं। घर के दरवाजों का मालिक की आवाज पहचान कर खुलने भी कंप्यूटर द्वारा संचालित होता है।

रसोईघर में कम्प्यूटर


इलेक्ट्रॉनिक प्रोसेसर और मेमोरी का रसोई संबंधित यंत्रों जैसे - माइक्रोवेव ओवन और वाशिंग मशीन आदि में हो रहा है।

व्यक्तिगत रोबोट नौकर


रोबोट का प्रयोग आज कल फैक्ट्री में ही नहीं वल्कि व्यक्तिगत कार्यों के लिए भी हो रहा है। रोबोर्ट समानता यांत्रिक मानव समझा जाता है। वास्तव में रोबोट एक ऐसी मशीन है जो मनुष्य के लिए बार-बार दोहराए जाने वाली नीरस अर्थात जोखिम भरी कार्य कर सकती है।

घर से बैकिंग और खरीदारी


अगर आप घर में कंप्यूटर के द्वारा नेट का प्रयोग करते हैं तो आप घर बैठे खरीदारी भी कर सकते हैं। इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर प्रणाली बैंक की एक ऐसी सुविधा है। जिससे हम बैंकों, यातायात एजेंसी और दुकानों से रूपों का लेनदेन घर में लगी कंप्यूटर की सहायता से कर सकते हैं।

शिक्षा में कंप्यूटर


आज कल शिक्षा के क्षेत्र में भी कंप्यूटर का उपयोग बढ़ रहा है। कंप्यूटर के कई विषयों जैसे कंप्यूटर विज्ञान, कंप्यूटर सूचना प्रणाली, कंप्यूटर भाषाएं, इंटरनेट, ई-कॉमर्स, ई-बिजनेस के माध्यम में कंप्यूटर का प्रयोग होता है। अध्ययन में कठिन समस्याओं को कंप्यूटर सरल कर देता है।

कंप्यूटर में वीडियो सीडी के उपयोग से हम किसी भी विषय के बिंदुओं का फिल्म रूप में अध्ययन कर सकते हैं कंप्यूटर एक शिक्षा के रूप में भी कार्य करता है आप इंटरनेट के जरिए विभिन्न ज्ञान योग पुस्तक पढ़ सकते हैं ऑनलाइन परीक्षा के सकते हैं इन ऑनलाइन परीक्षा का रिजल्ट भी साथ-साथ आपको मिल जाता है।


मनोरंजन में कंप्यूटर


आज कल कंप्यूटर में हम विभिन्न प्रकार के बौद्धिक क्षमता बढ़ाने वाले खेल का आनंद ले सकते हैं। कंप्यूटर द्वारा हम आकृति को विभिन्न रूप एवं आकर दे सकते हैं। फिल्म उद्योग में कंप्यूटर का प्रयोग चलचित्र में अनेक फोटोग्राफी प्रभाव एनीमेशन प्रभाव संगीत प्रभाव आदि डालने में किया जाता है।


विज्ञान में कंप्यूटर


मानव सभ्यता के विकास की प्रारंभ से ही खगोल शास्त्र द्वारा सूर्य व चंद्रमा की गति वीडियो की गणना करके मौसम की अवधि का अनुमान लगाया जाता था। इससे ग्रह का समय भी लगभग ठीक ही बताया जाता था। आज कंप्यूटर के इस प्रकार की गणना को एक नई दिशा प्रदान की है।

अंतरिक्ष विज्ञान में कंप्यूटर के हस्तक्षेप को भी नकारा नहीं जा सकता है। मानव का चंद्रमा पर कदम कंप्यूटर के कारण ही रख पना संभव हो पाया है। अतीत तीव्र गति से त्रुटिहीन गणनायक करना एवं उनके आधार पर अपना मार्ग तय करना रॉकेट के लिए कंप्यूटर की सहायता से ही संभव हुआ।

पृथ्वी की चारों ओर घूमने वाले कृत्रिम उपग्रह के प्राप्त सूचनाओं के आधार पर वैज्ञानिक मौसम का विश्लेषण करते हैं। इन्हीं के आधार पर मौसम के संबंध भविष्यवाणी की जाती है। कृत्रिम उपग्रह का उपयोग दूर संचार के लिए भी किया जाता है। टेलीविजन का लाइव टेलीकास्ट एवं विभिन्न दूरदर्शन चैनलों के कार्यक्रमों के प्रसारण में कंप्यूटर का प्रयोग होता है।


कंप्यूटर में मल्टीमीडिया


तकनीक की वजह से काल्पनिक दृश्य भी जीवित से लगते हैं। जैसे फिल्म जुरासिक पार्क में एक विलुप्त प्रजाति के जीव डायनासोर का फिल्मान्कन कंप्यूटर और मल्टीमीडिया के कुछ सॉफ्टवेयर जैसी 3D स्टूडियो आदि की मदद से किया गया था।


चिकित्सा के क्षेत्र में कंप्यूटर


कंप्यूटर को प्रयोग औषधि एवं चिकित्सा क्षेत्र में भी हो रहा है। आज कल विभिन्न प्रकार की परीक्षा आदि कंप्यूटर की सहायता से अति शीघ्र एवं शुद्धता के साथ होते हैं। यह की कंप्यूटर जटिल ऑपरेशन में भी सहायता के रूप में प्रयोग होता है।


कंप्यूटर टोमोग्राफी


यहां एक ऐसी सुविधा है। जिसमें कैट स्कैनिग की जाती है। इसमें X (एक्स) किरण, हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर मिलकर रोगी के अंतर्गत अंगों का त्रिविमीय चित्र में प्रस्तुत करते हैं। चिकित्सा इस चित्र में रोगी के रोग को अधिक शुद्धता से जांच सकते हैं।


कंप्यूटराइज्ड लाइफ सपोर्ट प्रणाली


इसके द्वारा गंभीर अवस्था में रोगी का लगातार परीक्षण किया जाता है और रोगी की हृदय, गति तापमान और रक्तचाप में प्राण घातक बदलाव को अलार्म में सूचित किया जाता है। यह प्रणाली कंप्यूटर द्वारा की संचालित होती है।


सूचना प्रौद्योगिकी


इसमें कंप्यूटर का प्रयोग इंटरनेट के द्वारा होता है। इंटरनेट कंप्यूटर का अंतर्राष्ट्रीय संजाल है। दुनिया भर में कंप्यूटर नेटवर्क इंटरनेट में जुड़े होते हैं। हम कहीं से भी अथवा घर बैठे अपने कंप्यूटर से वंचित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इंटरनेट पर सभी विषय जैसे - राजनीतिक, खेल, सिनेमा, संगीत, स्वास्थ्य विज्ञान, चिकित्सा, कला, संस्कृति आदि की जानकारी उपलब्ध है।


प्रशासन में कंप्यूटर


प्रशासन के क्षेत्र में कंप्यूटर ने तो क्रांति ही ला दी है। आज कल अधिकांश प्रकाशन कंप्यूटर की सहायता से हो रहा है। डिजाइनिंग का कार्य भी कंप्यूटर से ही किया जा रहा है। कंप्यूटर के प्रशासन में प्रवेश करने से त्रुटियों की संभावना क्षीण एवं गुणवत्ता उच्च हो जाती है।


ज्योतिष में कम्प्यूटर


आज कंप्यूटर ने अपना स्थान ज्योतिष मैं भी बना लिया है। ऐसे सॉफ्टवेयर भी बाजार में मिलाने लग लगे हैं जो आपको पूरा ज्योतिष बना सकते हैं। कंप्यूटर में जन्म की तारीख, समय व स्थान भर देने पर वह कई विधियों से कुंडलिया बन सकता है। फ्यूचर पॉइंट एक ऐसी ही संपूर्ण ज्योतिष प्रोग्राम है। आप अपनी जन्मतिथि जन्म, समय एवं जन्म स्थान की जानकारी इस प्रोग्राम में देकर विभिन्न प्रकार की जन्मकुंडली एवं कुंडली का फलित प्राप्त कर सकते हैं।


बायोमेट्रिक सुरक्षा प्रणाली में कम्प्यूटर


यहां एक ऐसी प्रणाली है। जिसमें कंप्यूटर की फिजियोलॉजिकल डिवाइसेज (Physiological Devices) भौतिक गुणों; जैसे -  उंगलियों के निशान आदि की पहचान करते हैं।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ